समस्तीपुर, जून 23 -- कल्याणपुर। किसानों को आजकल मानसून की बेरुखी से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि बारिश नहीं होने से खेत में लगे धान का बिचड़ा भी बचाना अब मुश्किल हो रहा है। वहीं सब्जी की फसल भी बारिश के अभाव में झुलसने लगी है। किसानों को अपने खेतों की सिंचाई निजी पंप सेट की मदद से करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के मधुरापुर के सुरेंद्र प्रसाद, लदौरा के महेंद्र प्रसाद सिंह एवं बरहेता गांव के शशिधर प्रसाद देव आदि किसान ने बताया कि मानसून की बेरुखी के कारण कल्याणपुर के किसान काफी परेशान हैं। यह भी पढ़ें- मानसून की बेरुखी ने बिगाड़ा खेल, लक्ष्य के महज 15 फीसदी खेतों में डाला गया है बीज इन किसानों ने सरकार से कल्याणपुर को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- बारिश नहीं होन...