मुंगेर, जून 25 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जिले में रूठते जा रहे मानसून और अनियमित वर्षा के बीच मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना किसानों के लिए बड़ी राहत बनकर उभरी है। सिंचाई संकट से जूझ रहे किसानों को अब सरकारी सहयोग से अपने खेतों तक पानी पहुंचाने का स्थायी विकल्प मिल रहा है। योजना के तहत 80 प्रतिशत तक अनुदान दिए जाने से किसानों का रुझान तेजी से बढ़ा है। लघु सिंचाई प्रमंडल, मुंगेर के कार्यपालक अभियंता कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अब तक जिले में कुल 1466 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1257 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें किसानों द्वारा पोर्टल पर स्वयं किए गए 1134 आवेदनों में से 1072 स्वीकृत हुए, जबकि 28 आवेदन अस्वीकृत किए गए। वहीं, सामुदायिक नलकूप के लिए प्राप्त 332 आवेदनों में 177 को मंजूरी मिली और 155 आवेदन निरस्त किए गए। यह भी ...