चंदौली, जून 25 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मानसून की बेरुखी और अफसरों की उदासीनता क्षेत्र के किसानों पर भारी पड़ने लगी है। पहले तो अब तक बारिश शुरू नहीं हुई दूसरे क्षेत्र के दूबेपुर माफी गांव के समीप पिछले एक माह पूर्व आए आंधी-तूफान में उखड़े पेड़ आज भी माइनर में गिरे पड़े हैं। इसे अब तक न तो हटाया गया और न नही नहर में पानी छोड़ा गया। इसी तरह शिकारगंज क्षेत्र में चन्द्रप्रभा नदी से निकली हेतिमपुर माइनर की बदहाल स्थिति किसानों की चिंता बढ़ा रही है। लंबे समय से साफ-सफाई नहीं होने के कारण माइनर में जगह-जगह कूड़ा-कचरा जमा हो गया है। जिससे किसान धान की नर्सरी डालने के लिए पानी के इंतजार में है. यह भी पढ़ें- नहरों में पानी न छोड़े जाने से किसानों में निराशाकिसानों की चिंताएं क्षेत्रीय किसानों का कहना है कि सिंचाई विभाग और वन विभाग की उदासीनत...