मानसून की बारिश से लुढ़की सूबे की बिजली खपत
सोनभद्र, अगस्त 7 -- अनपरा,संवाददाता। मानसून की बारिश का असर प्रदेश की बिजली खपत पर पड़ा है। चालू माह में रोजाना बिजली खपत में लगभग 139 मियू की भारी कमी हुई है। पहली अगस्त को 647.4 मियू हुई बिजली खपत गुरुवार को घटकर 507.7 मियू रह गयी है। नतीजतन 4064 मेगावाट की कुल नौ इकाइयां बंद होने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरों तक कटौती मुक्त बिजली आपूर्ति की गयी।
अनपरा सी से उत्पादन हुआ बंद इस बीच एमईआईएल अनपरा सी बिजलीघर से शुक्रवार सात अगस्त को उत्पादन बंद हो गया। बिजलीघर की छ: सौ मेगावाट क्षमता की पहली इकाई भी टरबाइन में आयी तकनीकी खराबी की वजह से बंद करनी पड़ी। सिस्टम कंट्रोल के मुताबिक सुबह 09:46 पर इकाई को बंद कर दिया गया। इस इकाई से अब10 अगस्त तक उत्पादन शुरू हो पानी की उम्मीद है। इससे पूर्व बिजलीघर की 600 मेगावाट क्षमता की दूसरी इका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.