मानसून की बारिश तापीय बिजलीघरों पर पड़ी भारी
सोनभद्र, अक्टूबर 6 -- अनपरा,संवाददाता। मानसून की बारिश से पैदा कोयला किल्लत का असर ऊर्जांचल के तापीय बिजलीघरों पर भारी पड़ा है। कोयला कमी से उत्पादन निगम के अनपरा बिजलीघर ने सितम्बर माह में 70.67 प्रतिशत पीएलएफ पर महज 1338 मियू बिजली पैदा की जो बीते साल से भी लगभग 177 मियू कम रही। एमईआईएल अनपरा सी से भी 70.56 प्रतिशत पीएलएफ पर 610 मियू बिजली उत्पादन हुआ जो लक्ष्य का 79 प्रतिशत और बीते साल सितम्बर का 80 प्रतिशत ही रहा। कोयला कमी को उत्पादन में गिरावट की मुख्य वजह माना जा रहा है। ओबरा का उत्पादन सी बिजलीघर की दोनों इकाइयां तकनीकी कारणों से बंद रहने से बुरी तरह लुढ़का। इस बिजलीघर ने महज 18.29 प्रतिशत पीएलएफ पर 305 मियू ही उत्पादन किया जो सर्वाधिक कम रहा।एनटीपीसी के रिहन्द ने 72.06 प्रतिशत पीएलएफ पर 1557 मियू ,सिंगरौली ने 67 प्रतिशत पीएलफ पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.