सहारनपुर, जुलाई 2 -- चिलकाना। मानसून की पहली बारिश ने उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दिलाई। बुधवार सुबह से रुक-रुक कर हुई हल्की बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। वहीं, किसानों के लिए भी बारिश किसी वरदान से कम नहीं रही। बारिश होने से धान और गन्ने की फसलों को लाभ मिला है। खेतों में नमी बढ़ने से फसलों की बढ़वार बेहतर होगी और जिन किसानों के पास सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, उन्हें भी इस बारिश से काफी फायदा मिलेगा। किसान सुधीर जैन, चमन लाल, ताराचंद सैनी तथा बागवानी किसान संजय सैनी, मनोज और सुरेश कुमार ने बताया कि मानसून की पहली बारिश से आम, गन्ना और धान की फसलों को विशेष लाभ मिलेगा। यह भी पढ़ें- मौसम--मानसून की पहली बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त उनका कहना है कि वर्षा से खेतों में पर्याप्त नमी आएगी, जिससे सिं...