मानसून की पहली बारिश धान-गन्ने की फसलों के लिए संजीवनी
हरिद्वार, जुलाई 1 -- बहादराबाद। उत्तराखंड में मानसून की पहली झमाझम बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है। एक ओर जहां भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली, वहीं दूसरी ओर धान और गन्ने की खेती कर रहे किसानों को सिंचाई की चिंता से भी काफी हद तक निजात मिल गई। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और खेतों में पर्याप्त नमी आने से खेती के काम में तेजी आने की उम्मीद है। देर रात शुरू हुई बारिश बुधवार को दिनभर रुक-रुककर होती रही। इससे किसानों को सिंचाई के लिए ट्यूबवेल चलाने में होने वाले बिजली और डीजल के खर्च से राहत मिली। यह भी पढ़ें- मिर्जापुर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, किसानों के खिले चेहरे इस समय गन्ने की फसल को सिंचाई की आवश्यकता थी, जबकि धान की रोपाई भी जोर-शोर से चल रही है। ऐसे में बारिश को किसानों ने बेहद लाभदायक बताया।रोहालकी किशनपुर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.