मानसून की पहली बरसात में ही तालाब बना केतार बाजार
गढ़वा, जून 30 -- केतार, प्रतिनिधि। मानसून की पहली बारिश के साथ ही केतार मुख्य बाजार की बदहाल व्यवस्था सामने आ गई है। नाली निर्माण नहीं होने के कारण पूरे बाजार में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़क पर पानी भरने से राहगीरों, दुकानदारों और ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने से हर वर्ष यही स्थिति बन जाती है, लेकिन समाधान की दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि नाली निर्माण की मांग को लेकर समाजसेवी रामविचार साहू, विधायक प्रतिनिधि सुरेश कुमार, विश्वनाथ प्रसाद, जयमांल प्रसाद समेत सैकड़ों लोगों ने स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव को लिखित आवेदन सौंपा था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उससे लोगों में जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.