मानसून की देरी से पिछड़ रही धान की बुआई
कन्नौज, जून 30 -- कन्नौज। मानसून की देरी की वजह से धान की बुआई पिछडऩे लगी है। किसान पहले मानसून के इंतजार में धान की पौध तैयार करने के लिए बारिश का इंतजार करते रहे, लेकिन बारिश नहीं होने की सूरत में किसानों ने किसी तरह प्राइवेट नलकूप से खेत की तैयारी करके बुआई कर दी है। इससे धान की पौध लेट हो गई है। अब किसान धान की रोपाई के लिए बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक एक बार भी अच्छी बारिश नहीं हुई है। किसानों का कहना कि यदि इसी तरह का हाल रहा तो मजबूरी में प्राइवेट नलकूपों से खेत की सिंचाई करने के बाद बुआई करने के लिए विवश होना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- किसान निराश : जून माह में जरूरत की आधी बारिश तक नहीं हुई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.