शामली, जून 29 -- जून के अंतिम दिनों में भी मानसून की दस्तक नहीं होने से शहर भीषण गर्मी और उमस की दोहरी मार झेल रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर तक गर्म हवाओं और उमस के कारण शहर की सड़कें और बाजार सूने नजर आए। लोग अब मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस बार मानसून जुलाई के पहले सप्ताह में पहुंच सकता है। सुबह से तेज धूप निकलने के साथ ही वातावरण में उमस बढ़ती चली गई। दोपहर होते-होते हालात ऐसे हो गए कि जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। बड़ा बाजार, नेहरू मार्केट, बुढ़ाना रोड, शुगर मिल रोड सहित प्रमुख बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम चहल-पहल दिखाई दी। उमस इतनी अधि...