मानसून की दस्तक के पहले तपिश से लोग बेहाल
गंगापार, जून 15 -- गर्मी और उमस का दौर लगातार तेज होता जा रहा है। भीषण गर्मी, चिलचिलाती धूप और हवा में बढ़ी नमी ने आमजन का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। इस बीच हो कहीं कहीं हो रही हल्की बूंदाबांदी और भी परेशान कर रही है। वातावरण में उमस से लोग परेशान हो रहे हैं। दिन भर लोग पसीने से तरबतर नजर आ रहे हैं, वहीं रात के समय भी राहत नहीं मिलने से परेशानी बढ़ गई है। मानसून की दस्तक की उम्मीदों के बीच मौसम के बदले मिजाज ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार ऊंचा बना है। सुबह से तेज धूप निकलने लगती है और दोपहर तक सड़कें सूनी दिखाई देने लगती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों,चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई है। सबसे अधिक परेशानी मजदूर वर्ग, किसान, छोटे व्यापारियों और राहगीरों को झेलनी पड़ रही है। दूसरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.