मानसून किसानों का नहीं दे रहा साथ, कैसे हो धान की रोपाई
मैनपुरी, जुलाई 11 -- जनपद में मानसून की सुस्त चाल ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। धान की रोपाई का समय चल रहा है, लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं होने से खेतों में पानी का अभाव बना हुआ है। दो दिन हल्की रिमझिम बारिश के बाद आसमान से बादल गायब हो गए हैं। जिससे किसान बारिश की आस लगाए बैठे हैं। हालात ऐसे हैं कि जनपद में 60 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में होने वाली धान की रोपाई अब तक अपेक्षित गति नहीं पकड़ सकी है। धान की खेती पूरी तरह पानी पर निर्भर होती है। पर्याप्त वर्षा न होने से खेतों में रोपाई योग्य पानी नहीं भर पा रहा है। यह भी पढ़ें- Madhepura News: मानसून की बेरुखी से धान रोपनी प्रभावित जिन किसानों के पास निजी सिंचाई के साधन हैं, वे भी बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में नलकूप से जुड़ी बिजली प्रतिदिन केवल छह से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.