मानसून का दिखने लगा असर, तेज हवा के साथ हुई रिमझिम बारिश
जामताड़ा, जून 21 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। शनिवार को दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में काले बादलों के छाने के साथ ही तेज ठंडी हवाएं चलने लगी और बादल गरजने लगे। जिसके बाद शुरू हुई बूंदाबांदी ने रफ्तार पकड़ ली। पिछले कई दिनों से उमस भरी भीषण गर्मी झेल रहे जामताड़ा वासियों को इस बारिश से बड़ी राहत मिली है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
किसानों के लिए लाभकारी बारिश इस बारिश ने सबसे ज्यादा राहत जिले के अन्नदाताओं को दी है। बारिश का इंतजार कर रहे किसान अब खेतों की ओर रुख करने लगे हैं। इस बारिश को धान के बिचड़े (नर्सरी) डालने के लिए बेहतर माना जा रहा है। हालांकि जिला में लैंपस के मध्यम से किसानों के बीच धान बीज का वितरण शुरू हो गया है, और कुछ किसानों ने जोताई कर धान बीज खेतों में डालना भी प्रारंभ कर दिया है। पानी बरसते ही कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.