सीतामढ़ी, जून 18 -- उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। जिले में मानसून का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अब 22 जून के बाद अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल जिलेवासियों को गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। दिन भर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण सड़कों पर आवाजाही कम रही। दोपहर के समय बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भी लोगों की संख्या अपेक्षाकृत कम देखी गई। उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को पसीना, थकान और बेचैनी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- पारा 39 डिग्री के पार, उमसभरी गर्मी से बेहाल हो रहे हैं लोग वहीं रात के समय भी गर्म हवा चलने से लोगों को राहत नहीं मिल रही है और घरों ...