मानसून कमजोर, किसान डीजल पंप और बोरिंग के सहारे कर रहे धान की रोपाई
मुंगेर, जुलाई 31 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज प्रखंड क्षेत्र में मानसून के कमजोर होने के कारण इस बार धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। पिछले लगभग 15 दिनों से इलाके में मूसलाधार बारिश नहीं होने से खेत सूखने लगे हैं, जबकि धान की पौधा पूरी तरह तैयार हो चुकी है। क्षेत्र के अमैया, चौरगांव, जोरारी, मकबा और सजुआ पंचायत की बहियारों में कुछ किसान बोरिंग के सहारे रोपाई करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, आर्थिक रूप से संपन्न किसान नहर, पोखर, चेकडैम और बोरिंग से डीजल पंप सेट चलाकर किसी तरह खेतों में पानी पहुंचा रहे हैं।ममई गांव के किसान मनोज यादव, सुरेश यादव, गोपाल यादव, शंकर यादव, सुधीर यादव, पिंकू पांडे और किशोरी पांडे ने बताया कि डीजल इंजन चलाकर रोपाई करने से खेती की लागत काफी बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Banka News: बदलते मौसम में धान की खेती बनी चुनौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.