वाराणसी, जून 15 -- वाराणसी। मानसून-एक्सप्रेस के पहुंचने के पहले मौसम का मिजाज फिर गरम हो चला है। रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया। पारा के 40 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को थंडर स्टार्म के प्रभाव से आंधी-पानी का अलर्ट भी जारी किया है। हालांकि मौसम विशेषज्ञ प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने आंधी-पानी की संभावना से इनकार किया है। रविवार सुबह से ही आसमान साफ था। इसलिए सूर्योदय के लगभग दो घंटे बाद से ही किरणें दिन के गर्म होने का संकेत देने लगी थीं। अधिकतम तापमान 40 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- फिर झुलसेगी दिल्ली; 44degC तक जाएगा पारा, कब-कब आंधी और बारिश का अलर्ट मौसम से जुड़ी वेबसाइट एक्यूवेदर के अनुसार 15 जून से 23 जून तक प्रचंड गर्मी पड़ेगी। इस बीच 19, 20 और 21...