रुद्रपुर, जून 19 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मानसून सीजन के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने को जिले में आपदा प्रबंधन तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी क्रम में दो जुलाई को जिला स्तर पर मॉक अभ्यास आयोजित किया जाएगा, जिससे विभिन्न विभागों की आपदा प्रबंधन क्षमता, संसाधनों की उपलब्धता एवं आपसी समन्वय का परीक्षण किया जा सके। शुक्रवार को सचिव, उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं एसीओ (ऑपरेशन) की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मानसून सीजन के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने, स...