मानसून आपदाओं से निपटने को दूधली क्षेत्र में मॉक ड्रिल
रिषिकेष, जुलाई 2 -- मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए गुरुवार को डोईवाला के दूधली क्षेत्र में सुसवा नदी तट पर आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल आयोजित की गई। एसडीआरएफ, पुलिस, जिला प्रशासन, अग्निशमन सेवा, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया। एसडीआरएफ के सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान बाढ़, भूस्खलन, बादल फटना, सड़क दुर्घटना और नदी के तेज बहाव में लोगों के फंसे होने जैसी काल्पनिक परिस्थितियां बनाई गईं। एसडीआरएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खोज एवं बचाव अभियान चलाया, घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर प्राथमिक उपचार दिया और एंबुलेंस से अस्पताल भेजने की प्रक्रिया का अभ्यास किया। यह भी पढ़ें- मॉक ड्रिल: सौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.