पूर्णिया, अप्रैल 21 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मई में मानसून पूर्णिया में दस्तक देने वाला है। मानसून का नाम सुनते ही शहर के लोग सिहर उठते हैं। मूसलाधार बारिश होने पर शहर टापू की शक्ल अख्तियार कर लेता है। पूर्णिया शहर में पांच प्रमुख और बड़े नाले हैं जिससे छोटी-छोटी नालियों का पानी शहर से बाहर करता है। हालांकि इसमें सबसे अधिक लालगंज ड्रेन और नरकटियागंज नाला प्रमुख है। मानसून से पहले तैयारी को लेकर प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार नगर निगम प्रशासन को ताकीद कर रहा है। नगर निगम ने भी मानसून की आमद को ध्यान में रखते हुए नाले की साफ-सफाई की शुरूआत कर दी है। नगर आयुक्त कुमार मंगलम ने बताया कि मानसून आने से पहले विभिन्न नालों की साफ-सफाई की जा रही है। नाले की साफ सफाई कर गाद निकाली जा रही है। बरसात से पहले शहर में जल निकासी व्यवस्था में कोई भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.