मानसून आने मे महज नौ दिन, जलनिकासी व्यवस्था अबतक बेपटरी
मधुबनी, जून 6 -- मधुबनी, निज संवाददाता। मानसून आने में अब महज नौ दिन शेष हैं, लेकिन जिला मुख्यालय की मानसून पूर्व तैयारियों की हकीकत यह है कि सामान्य बारिश में ही शहर के प्रमुख मोहल्लों से लेकर सरकारी कार्यालयों तक जलमग्न हो रहे हैं। हाल के दिनों में सदर एसडीएम की अध्यक्षता में मानसून पूर्व तैयारी की समीक्षा बैठक हुई थी, लेकिन जमीनी स्थिति बताती है कि तैयारियां पूरी तरह विफल साबित हो रही हैं। यहां पर जलनिकासी व्यवस्था का आधार माने जाने वाले तीन कैनाल वाटसन कैनाल, किंग्स कैनाल और राज कैनाल आज भी कचरा, गाद, झाड़-झंखाड़ और मलबा से पटा हुआ है। वाटसन कैनाल में निर्माण कार्य के नाम पर कई स्थानों पर खुदाई के बाद मलबा छोड़ दिया गया है, जबकि किंग्स कैनाल का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा अब भी गंदगी और झाड़ियों से भरा है। राज कैनाल की स्थिति भी कम खराब नहीं ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.