मानसून आते ही इफको में पौधारोपण महाअभियान का शुभारंभ
बरेली, जुलाई 9 -- पर्यावरण संरक्षण के लिए इफको में एक पेड़ मां के नाम महाअभियान का शुभारंभ बुधवार को वरिष्ठ महाप्रबंधक सत्यजीत प्रधान ने इफको परिसर में पौध रोपकर किया। इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों-अधिकारियों और किसानों के साथ पौधरोपण किया। सत्यजीत प्रधान ने कहा कि इस अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाकर जलवायु परिवर्तन को रोकना, जैव विविधता को बढ़ावा देना है। अभियान के दौरान छायादार, फलदार और औषधीय प्रजातियों के पौधे रोपे जाएंगे। इस दौरान किसानों को पौधे भेंट किए। वरिष्ठ महाप्रबंधक आरके शर्मा, मुकेश खेतान, अमित गुप्ता, हीरालाल, एनके मिश्रा, यूनियन अध्यक्ष सुखदेव सिंह, महामंत्री गजेंद्र सिंह, अधिकारी संघ अध्यक्ष शिशिर यादव, महामंत्री अनिल दुबे, अजय बाजपेई, निधि मूर्ति आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- एक पेड़ मां के नाम लगाकर दिया संदेश संयोजक ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.