मानसून अवधि में भी 10 जिले में जलस्तर में गिरावट
पटना, जुलाई 11 -- मानसून अवधि में भी राज्य के भू-गर्भ जलस्तर में गिरावट जारी है। अब तक हुई कम बारिश के कारण पिछले वर्ष जून की तुलना में इस वर्ष 10 जिले में भूगर्भ जलस्तर में गिरावट आई है। इन जिलों में आधा फीट से लेकर पांच फीट तक पानी और नीचे चला गया है। हालांकि सबसे अधिक संकट वाले वर्ष 2019 की तुलना में राज्य के मात्र दो जिले ही ऐसे हैं जहां भूगर्भ जलस्तर में और गिरावट आई है। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अनुसार पिछले साल गयाजी के गया में 36 फीट तीन इंच पानी नीचे था। इस बार यह 40 फीट नीचे चला गया है। जबकि गयाजी के शेरघाटी में ही पिछले वर्ष जून में शेरघाटी में 34 फीट एक इंच पानी नीचे था। इस बार इसमें और गिरावट आई है और यह 39 फीट तीन इंच तक चला गया है। औरंगाबाद में पिछले साल 31 फीट की तुलना में 31 फीट छह इंच नीचे चला गया है। अरवल में 22 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.