मानसूनी बारिश से किसानों के चेहरे खिले
लोहरदगा, जून 28 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले में रविवार दोपहर बाद हुई मानसूनी बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे हैं और धान की खेती सहित खरीफ फसलों की बुवाई में तेजी आई है। वहीं शहर के कई इलाकों में जलजमाव ने नगर परिषद की सफाई व्यवस्था और जल निकासी प्रणाली की पोल खोल दी है। लगभग घण्टे भर की बारिश से खेतों में पर्याप्त पानी जमा होने के कारण किसान खेती- किसानी के कार्यों में जुट गए हैं। किसान लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे। उनका कहना है कि मानसूनी बारिश में देरी हुई है परंतु जैसा वर्षा आज हुई है ऐसा वर्षा रूक-रूक कर होती रही तो फसल अच्छी होने की उम्मीद है।
जलजमाव की समस्या दूसरी ओर शहर के मुख्य सड़क, न्यू रोड, महादेवटोली रोड, नवाड़ी पाड़ा, छत्तर बगीचा, शास्त्री नगर, कुम्हार मोहल्ला, लहेरी मोहल्ला और धोबी गली, मैना बग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.