मानसूनी बादलों की दस्तक से किसानों की उम्मीदें हरी
सिद्धार्थ, जुलाई 2 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। तराई के आंगन में मानसून की दस्तक अब साफ महसूस होने लगी है। पिछले दिनों हुई रिमझिम बारिश, आसमान में छाए बादल और मौसम में आए बदलाव ने बारिश के मौसम की आहट तेज कर दी है। बुधवार को भी सुबह से धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौली का सिलसिला दिनभर चलता रहा। हालांकि बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल किए रखा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री और न्यूनतम 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण दिनभर उमस का असर बना रहा। यह भी पढ़ें- दोपहर तक उमस से रहे बेहाल,शाम को बारिश से मिली राहत बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। दोपहर के समय तेज धूप निकलने और बीच-बीच में बादल छाने से मौसम का मिजाज लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.