वाराणसी, जुलाई 18 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कई दिनों से उमस बढ़ा रहे मानसूनी बादलों का मूड शुक्रवार तीसरे पहर बदला और वे लगभग एक घंटे तक जम कर बरसे। इससे उमस से बहुत राहत तो नहीं मिली लेकिन बादलों के जमे रहने और देर रात में भी बरसने की संभावना को देखते हुए अगले 24 घंटों में वातावरण खुशगवार होने की उम्मीद है। शुक्रवार सुबह से रात 8 बजे तक 54.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। संयोग गौरतलब है कि पिछले वर्ष 17 जून को भी बादल खूब बरसे थे, उस तारीख को 89 मिमी बारिश हुई थी। मौसम विभाग एवं मौसम से जुड़ी वेबसाइट एक्यूवेदर का पूर्वानुमान है कि बारिश का दौर आने वाले पूरे हफ्ते यानी 25 जुलाई तक चलेगा। 18, 19, 21,22 और 23 जुलाई को भारी से बहुत भारी (अतिवृष्टि) का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीच-बीच में थंडर स्टार्म (टी-स्टार्म) और पूर्वांचल के आसमान ...