जमशेदपुर, जून 18 -- जमशेदपुर : आगामी मानसून में संभावित बाढ़ व अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तैयारी के तहत राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की पटना इकाई ने डिमना लेक में पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू कर दिया है।इस शिविर में सिविल डिफेंस के 72 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें बाढ़, जलभराव तथा अन्य आपदाओं में सुरक्षित रेस्क्यू ऑपरेशन, घायलों को प्राथमिक सहायता, लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और बचाव कार्य की सावधानियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।एनडीआरएफ सब इंस्पेक्टर कबि रंजन ने बताया कि देशभर में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की टीम तैयार करना है। उन्होंने आम नागरिकों से भी आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण में भाग लेने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...