मानसून: झमाझम बारिश से सड़कों पर जलभराव, हुई परेशानी
मोतिहारी, जून 30 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता । मॉनसून की झमाझम बारिश से शहरी क्षेत्र की सड़कों पर जलजमाव हो गया। सुबह से आसमान में बादल उमड़ते घुमड़ते रहे। दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और बारिश शुरू हो गई। शहरी क्षेत्र में करीब एक घंटे तक मॉनसून रफ्तार पकड़ी रही। इससे जोरदार बारिश हुई। शहर के अधिकांश मोहल्लों में बारिश का पानी बहाव शुरू हो गया। सड़कें बारिश के पानी से लबालब हो गई। सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। नाली जाम होने से सड़क पर जलजमाव बना रहा। शहरी क्षेत्र के अगरवा, बलुआ टाल सहित अन्य मोहल्लों की सड़कों पर जलभराव बना रहा। बलुआ सब्जी बाजार में बारिश के पानी से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। हालांकि बारिश के बाद फिर तीखी धूप निकल गई। धूप निकलने से बाजार में चहल पहल बढ़ गई। अगरवा माई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.