खगडि़या, जून 12 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता मानसी से सलखुआ रेलवे स्टेशन तक यात्रियों की यात्रा असुरक्षित है। अंधेरा के बाद आपराधिक गतिविधयां लोगों की बढ़ जाती है। हालंाकि हाल के दिनों में पुलिस की चौकसी बढ़ी है। इसके बाद भी आपराधिक घटनाएं सामने आती रहती है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के बदलाघाट में स्कॉर्ट पुलिस की वर्ष 1997 रात लगभग आठ बजे दो राइफल बदमाशों ने लूट लिया था। हालांकि इस घटना में मानसी थाना क्षेत्र के रोहियार गांव के दो बदमाशों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। पर, राइफल की बरामदगी आज तक नहंी हो सकी है। वर्ष 1998 में फेनगो के समीप वैक्यूम कर जीएल एक्सप्रेस में बदमाशों ने यात्रियों के साथ लूटपाट की थी। उस समय काष्ठ पुल होने के कारण ट्रेन धीमी हो जाती थी। दो दशक पहले सलखुआ व बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन के बीच में ट्रेन लग...