खगडि़या, फरवरी 16 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया-महेशखंूट रेलखंड पर दो रेल ओवरब्रिज निर्माण शुरू की आस में लोगों की आंखें पथरा गई है। ज्उल्लेखनीय है कि जिले के मानसी व महेशखंूट में रेलवे ढाला पर आरओबी निर्माण की स्वीकृति एक साल पहले ही मिल चुकी है। मानसी में आरओबी निर्माण का प्राक्कलन भी तैयार है। पर, निर्माण कार्य की आधारशिला नहीं रखी जा पा रही है। जिससे पुल बनने की आस लोगों को निराश कर रही है। मानसी में 78 करोड़ की लागत से रेल ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति मिली है। जबकि महेशखंूट ढाला पर बनने वाली आरओबी के लिए 49 करोड़ की लागत लगनी है। आरओबी नहीं बनने से लोग रोज ढाला पर जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। इन दोनों ढाला पर वाहनों का काफी दवाब बना है। जिससे लोगों को ढाला पर रुकने की समस्या हो रही है। वाहनों की लंबी लाइन लगने से जाम हो रहा है। इस ओ...