मानसी रघुवंशी के लोकगीतों ने बांधा समां, झूमे दर्शक
मेरठ, मई 27 -- प्रांतीय नौचंदी मेला के पटेल मंडप में आयोजित लोकगीत कार्यक्रम में लोक गायिका मानसी रघुवंशी ने लोकगीतों की प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोकगीतों और बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति से समां बांधे रखा। शुभारम्भ एएमए विध्यांचल कुशवाहा, अवर अभियंता आदेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शुरुआत भक्ति गीत तुम उठो सिया श्रृंगार करो से हुई। इसके बाद मानसी रघुवंशी ने सैंया मिले लरकैयां और मिर्जापुर कइला गुलजार हो जैसे लोकगीत प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। बॉलीवुड गीत सांसों की माला पे, तुम तो ठहरे परदेसी, कौन दिशा में लेके चला रे बटोहिया और कजरा मोहब्बत वाला की प्रस्तुति देकर पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया। दर्शक देर तक गीतों का आनंद लेते रहे। मानसी रघुवंशी ने कई लोक और फिल्मी गीतों प्रस्तुति दी। मानसी रघुवंशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.