खगडि़या, मार्च 8 -- खगड़िया, नगर संवाददाता जिले के मानसी में एक अनियंत्रित टेंपो की ठोकर से शनिवार को एक बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी बालक की पहचान जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के रसौंक घरारी के रहने वाले अनुज कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि आनन फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। बालक को गंभीर चोटें आई हैं।केडीएस कॉलेज के निकट अधेड़ को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, जख्मीखगड़िया, नगर संवाददातामहेशखंूट-गोगरी पथ के केडीएस कॉलेज के निकट शनिवार को एक अधेड़ व्यक्ति को एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी अधेड़ की पहचान दुखाटोला के रहने वाले अवधेश प्रसाद के रूप में की गई है। बता...