खगडि़या, फरवरी 11 -- खगड़िया। नगर संवाददाता विधानसभा में चल रहे सत्र के दौरान सदर विधायक बबलू कुमार मंडल द्वारा लगातार क्षेत्र की समस्या उठाई जा रही है। बुधवार को विधायक ने विस क्षेत्र के मानसी प्रखंड कॉलेज निर्माण की समस्या को उठाया। उन्होंने सदन में बताया कि मानसी प्रखंड में कैसे गरीब बच्चे और बच्चियां उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। जिला मुख्यालय आने और जाने में अत्यधिक खर्च का वहन करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि मानसी में जल्द से जल्द कॉलेज खोला जाए। इससे पूर्व विधायक ने फुटकर विक्रेताओं की समस्या को सदन के पटल पर रखते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाए जाने के बाद से फुटपाथ पर दुकान चला कर जीविकोपार्जन करने वाले लोग बेरोजगार हो गए हैं। उन्होंने सरकार से इस संदर्भ में फुटकर विक्रेताओं के लिए एक स्थाई बाजार की मांग की। उन्होंने सदन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.