मथुरा, अक्टूबर 1 -- भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा ने गोवर्धन स्थित पौराणिक मानसी गंगा एवं ठाकुर हरिदेव महाराज मंदिर के भव्य कॉरिडोर निर्माण की मांग उत्तर प्रदेश शासन से की है। मोर्चा ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के माध्यम से इसके लिए शीघ्र कार्य योजना तैयार कर अमल में लाने की मांग की। मोर्चा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. केशव आचार्य गोस्वामी, कात्यान पचौरी, बृजराज ठाकुर ने कहा कि मानसी गंगा का संबंध भगवान श्रीकृष्ण कालीन परंपरा से माना जाता है। वहीं ठाकुर हरिदेव महाराज की स्थापना भगवान श्रीकृष्ण के प्रपौत्र राजा वज्रनाभ द्वारा कुलगुरु गर्गाचार्य के मार्गदर्शन में किए जाने की मान्यता है। उन्होंने कहा कि गोवर्धन धाम के सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग में स्थित मानसी गंगा और श्री हरिदेव मंदिर का धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व है। यहां देश-विद...