मानसी गंगा में नहाते समय डूबने से दो किशोर मौसेरे भाइयों की मौत
मथुरा, जून 7 -- गिरिराज परिक्रमा मार्ग स्थित मानसी गंगा में शनिवार सुबह स्नान करते समय गहरे पानी में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गयी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोर और एनडीआरएफ टीम की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद दोनों के शव निकलवाकर पोस्टमार्टम को भिजवाये। दोनों किशोर मौसेरे भाई थे। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार रात गांव कहेडी, मनसुखपुरा, आगरा निवासी प्रिंस (15) और मनीष (14) (मौसेरे भाई) अपनी मांओं के साथ गिरिराज महाराज की परिक्रमा लगाने गोवर्धन आये थे। प्रिंस अपनी मां व मनीष अपनी मां मिथिलेश के साथ परिक्रमा लगा रहे थे। शनिवार सुबह करीब छह बजे मानसी गंगा, गोवर्धन में दोनों भाई स्नान करने लगे। तभी दोनों सीढ़ियों से पैर फिसलने के चलते गहने पानी में चले गये। गहरे पानी में डूबता देख स्थानीय लोग व परिजनों ने शोर मचाया। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.