मानसी गंगा में डूबने से करौली के किशोर की मौत
मथुरा, जून 30 -- गोवर्धन स्थित मानसी गंगा में स्नान के दौरान पैर फिसलने से किशोर की मौत हो गयी। इलाका पुलिस ने गोतखोरों की मदद से मानसी गंगा से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। किशोर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव भंडारी अंदरुनी, बालाघाट, करौली, राजस्थान निवासी अविनाश (11) अपने बड़े भाई अभिजीत और दोस्त चंद्रवीर उर्फ भोला के साथ गिरिराज महाराज की परिक्रमा लगाने गोवर्धन आया था। रविवार रात तीनों गिर्राज महराज की सप्त कोसीय परिक्रमा पूरी करने के बाद सोमवार सुबह करीब नौ बजे मानसी गंगा पहुंचे। वहां पर वह दसविसा घाट के समीप मानसी गंगा में स्नान करने लगे। तभी स्नान कर लौटते समय अचानक सीढियों से पैर स्लिप होने के चलते अविनाश और भोला गहरे पानी में चले गये। यह देख अभिजीत ने किसी तरह भोला को बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक अविनाश गहरे पानी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.