मानसी गंगा में डूबने की घटनाओं के विरोध में अनशन जारी
मथुरा, जुलाई 6 -- मानसी गंगा में श्रद्धालुओं के लागातर डूब कर मरने के मामले को लेकर समाजसेविका विनोदी चौधरी का आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। विनोदी चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ मानसी गंगा पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए स्थायी और प्रभावी व्यवस्था लागू करने सहित सात मांगे रखी हैं। समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष नजर पहलवान ने अनशन का समर्थन किया है। तहसीलदार ब्रजेश कुमार और थाना प्रभारी, चेयरमेन गोवर्धन, राधाकुण्ड आदि अनशन स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधि ने विनोदी चौधरी से मुलाकात की और उनकी मांगों व समस्याओं को गंभीरता से सुना। अधिकारियों ने आंदोलनकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: टोंस नद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.