खगडि़या, मई 19 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के ऐतिहासिक मानसी रेलवे मैदान में पूर्व फुटबॉलर स्व. गुणेश्वर यादव मेमोरियल जिला सुपर लीग मैच के फाइनल मुकाबला में मानसी ने चौथम को एक गोल से हरा दिया। मानसी ने तीन व चौथम ने एक गोल किया। रेफरी कैलाश पंडित, सहायक रेफरी सिदेश कुमार सिद्धार्थ, मो. आजाद व चौथा रेफरी रौशन कुमार थे। फाइनल मैच का उदघाटन राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने किया। इस मौके पर जिला फुटबाल संघ, खगड़िया के सचिव शंकर सिंह, कार्यकारिणी सदस्य ललित कुमार मिश्रा, तेज नारायण यादव, अमृत राज ,अजय यादव, मन्टुन यादव, सुनील यादव, सुभाष यादव कौशल कुमार आदि थे। यह भी पढ़ें- हीरोज क्लब ने तीन गोल से शहीद धन्ना-माधव टीम को हराया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...