बिजनौर, अप्रैल 9 -- स्थानीय कस्बा निवासी आयुर्वेदिक दवाओं के व्यापारी शुभांकर गुप्ता की पुत्री मानसी गुप्ता ने एनडीए में 6वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर कस्बे में हर्ष की लहर है। मोहल्ला बाजार निवासी शुभांकर गुप्ता की पुत्री मानसी गुप्ता ने एनडीए (नेशनल डिफेंस एकेडमी) में 6वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से कस्बे के साथ-साथ जिले में भी हर्ष की लहर है। मानसी गुप्ता बचपन से ही होनहार रही है। मानसी गुप्ता ने नगीना के लाला राधेश्याम एकेडमी से 10वीं व 12वीं में जिला टॉप किया था। जिला टॉप करने पर मानसी को मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में सम्मानित भी किया था। उनके पिता शुभांकर गुप्ता ने बताया कि मानसी बचपन से ही सेना में जाकर देश की सेवा करना चाहती थी, आज उसका सपना साकार होता दिखाई दे रहा है। मानसी दो जुलाई को महारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.