खगडि़या, सितम्बर 23 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत नाइट ब्लड सर्वे को लेकर मंगलवार को मानसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभा कक्ष में बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक (बीसीएम) सचिन कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मी एवं आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों एवं आशा कार्यकर्ताओं को फाइलेरिया की जांच के लिए नाइट ब्लड सर्वे की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि फाइलेरिया के परजीवी की सक्रियता रात के समय अधिक होती है। इसलिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत रात में 10 बजे के बाद चयनित क्षेत्रों में लोगों के रक्त के नमूने लिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Khagaria...