इटावा औरैया, मार्च 17 -- मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तत्वावधान में एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा लोगों की मानसिक समस्याओं की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। मानसिक स्वास्थ्य शिविर में काउंसलर दिलीप कुमार चौबे एवं रामेश्वरी प्रजापति ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी समस्याओं को छिपाने के बजाय खुलकर साझा करना चाहिए, जिससे समय रहते उचित परामर्श और उपचार मिल सके। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ सैफ खान ने लोगों को संतुलित जीवनशैली अपनाने, नियमित योग एवं व्यायाम करने तथा नकारात्मक सोच से दूर रहने की सलाह दी। इस दौरान रोहित कुमार यादव, अविनाश द्विवेदी, अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.