वाराणसी, जुलाई 10 -- वाराणसी। आईएमएस बीएचयू के आयुर्वेद संकाय स्थित काय चिकित्सा विभाग एवं इंडियन एकेडमी ऑफ मेंटल हेल्थ की ओर से शुक्रवार को राष्ट्रीय सम्मेलन होगा। इसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में आधुनिक विज्ञान, प्रौद्योगिकी और समेकित चिकित्सा पद्धतियों के समन्वय के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देना है। आयोजन सचिव डॉ. लक्ष्मण यादव ने बताया कि सम्मेलन के पहले सत्र में सफदरजंग अस्पताल नई दिल्ली के मनोचिकित्सा विभाग के प्रो. निशांत गोयल बच्चों एवं किशोरों में मानसिक स्वास्थ्य उपचार के लिए विकसित हो रही आधुनिक न्यूरो मॉड्यूलेशन तकनीकों तथा नॉन-इनवेसिव ब्रेन स्टिमुलेशन की संभावनाओं की जानकारी देंगे। दूसरे सत्र में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज के प्रो. संजय सक्सेना संज्ञानात्मक, भावनात्मक एवं व्यवहारिक कौशलों के व...