मानसिक स्वास्थ्य पर संवेदनशीलता और संवाद जरूरी: फादर रॉबर्ट
रांची, मई 25 -- रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज में विश्व सिजोफ्रेनिया दिवस पर सोमवार को जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज के मेंटल हेल्थ क्लब ने यह आयोजन आईक्यूएसी व शिक्षा विभाग के सहयोग से किया। उद्देश्य सिजोफ्रेनिया व मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के प्रति लोगों में जागरुकता, सहानुभूति और स्वीकार्यता को बढ़ावा देना था। इसमें 100 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्राचार्य डॉ फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर ने कहा कि सिजोफ्रेनिया और अन्य मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों के साथ संवेदनशील और सम्मानपूर्ण व्यवहार किया जाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से मानसिक और भावनात्मक कठिनाइयों का सामना कर रहे लोगों के लिए सहयोगात्मक वातावरण तैयार करने का आह्वान किया। वहीं डॉ अनुपमा भार्गव ने विश्व सिजोफ्रेनिया दिवस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.