मानसिक स्वास्थ्य पर नुक्कड़ नाटक से ग्रीन वैली स्कूल बना उपविजेता
औरैया, जुलाई 31 -- सहोदया औरैया के तत्वावधान में शुक्रवार को सुदिति ग्लोबल अकादमी में आयोजित अंतरविद्यालयी नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रस्तुति देकर उपविजेता का खिताब हासिल किया। विद्यार्थियों ने मानसिक स्वास्थ्य और पीयर प्रेशर जैसे गंभीर विषय पर प्रभावी अभिनय के माध्यम से दर्शकों को जागरूक किया। प्रतियोगिता में सीबीएसई से संबद्ध सात विद्यालयों ने भाग लिया। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल की ओर से प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक में विद्यार्थियों ने किशोरावस्था में मानसिक दबाव और उससे उबरने के उपायों को सशक्त संवाद एवं प्रभावशाली मंचन के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रस्तुति को निर्णायकों और उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। विद्यालय की ओर से आंसी, दक्षिता, जागृति, भक्ति, दीक्षा और पलक ने अपने जीवंत अभिनय से नाटक को प्रभावशाली बन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.