अलीगढ़, मार्च 11 -- अलीगढ़। आईआईएमटी कॉलेज में वूमेन सेल के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य पर व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य शंभू के एन सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया, जिसमें मुख्य वक्ता योगाचार्य सुमन नंदा रही, जिन्होंने वर्तमान समय में महिलाओं में होने वाली समस्याओं हार्मोंस बदलाव, पीसीओडी, मानसिक तनाव, दिनचर्या के बारे में विस्तृत चर्चा की। वूमेन सेल की प्रभारी डॉ. मधु चाहर ने कहा कि नारी शक्ति की गूंज पूरी दुनिया भर में है। धन्यवाद ज्ञापित डा सरवत उस्मानी ने किया। इस अवसर शिक्षक शिक्षा विभाग की अध्यक्षा डॉ अंजू सक्सेना, डॉ. सुनील चौहान, डॉ. भीष्मव्रत यादव, डॉ. अजीता सिंह, डॉ. सुमन लता, दीपशिखा, रिचा सिंह आदि मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.