मानसिक स्वास्थ्य पर दो दिवसीय कार्यशाला आज से
पटना, सितम्बर 4 -- मानसिक स्वास्थ्य पर दो दिवसीय विशेष साइकोथेरेपी कार्यशाला का आयोजन पांच और छह सितंबर को होगा। वर्ल्ड साइकियाट्रिक एसोसिएशन जोन 15 के सहयोग से एम्स पटना के मनोरोग विभाग द्वारा इसका आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर के मनोविश्लेषक और लेखक प्रो. सलमान अख्तर, मुख्य विशेषज्ञ के रूप में शामिल होंगे। कार्यशाला में प्रेम, दर्द, क्रोध, घृणा, क्षमा आदि भावनाओं पर चर्चा होगी। विशेषज्ञों द्वारा बताया जाएगा कि भावनाएं व्यक्ति के लगाव, रिश्तों, मानसिक विकास और मानसिक स्वास्थ्य को किस तरह प्रभावित करती है। मौके पर तीन सौ से अधिक मनोचिकित्सकों, मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े लोग शामिल होंगे। डब्ल्यूपीए साउथ एशिया के डॉ. विनय कुमार और एम्स पटना के एचओडी एवं कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. पंकज के नेतृत्व में यह कार्यक्रम होगा।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.