अलीगढ़, अक्टूबर 14 -- अलीगढ़ । टीकाराम महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा वर्ल्ड मेंटल हेल्थ दिवस उपलक्ष्य में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने मानसिक रोग एवं मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित पोस्टर्स एवं स्लोगंस बनाए। जिसमें मुख्य रूप से आत्महत्या संबंधी विचार, स्माटफोन एडिक्शन, एंजायटी, डिप्रैशन, स्लीप डिसऑर्डर, मेंटल हेल्थ आदि को शामिल किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रिंसिपल प्रो. प्रतिमा श्रीवास्तव, आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर प्रो. उम्मे कुलसुम एवं को-कोऑर्डिनेटर प्रो. ममता श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर मनोविज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रो. डॉ. कहकशा, डिंपी शर्मा, भारती वार्ष्णेय, विशाल दयाल, संजय एवं द्रौपदी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.