मानसिक स्वास्थ्य को लेकर निकली जागरूकता रैली
सिमडेगा, अक्टूबर 5 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के पूर्व राज्य सरकार के निर्देश पर सदर अस्पताल की ओर से सोमवार को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई।
जागरूकता रैली का आरंभ सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. आनंद खाखा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली सदर अस्पताल परिसर से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी और लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान लोगों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। स्वास्थ्यकर्मियों ने मानसिक रोगों के कारण, उनके प्रभाव तथा बचाव के उपायों के बारे में लोगों को बताया। साथ ही तनाव, चिंता और डिप्रेशन जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने तथा समय रहते चिकित्सकीय परामर्श लेने का संदेश दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.