कन्नौज, जुलाई 31 -- कन्नौज, संवाददाता। मानसिक स्वास्थ्य को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने और मानसिक समस्याओं की समय पर पहचान एवं उपचार के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला अस्पताल में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष न्यायाधीश नरेंद्र कुमार झा और सचिव अनुजा सिंह के निर्देश पर आयोजित शिविर में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। शिविर में तनाव, अवसाद और चिंता जैसी मानसिक समस्याओं के शुरुआती लक्षणों की पहचान तथा समय पर उपचार की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समाज में मौजूद भ्रांतियों और झिझक को दूर करना जरूरी है। किसी भी व्यक्ति में मानसिक परेशानी के लक्षण दिखाई देने पर उसे नजरअंदाज करने...