मानसिक स्वास्थ्य के प्रति रहें हमेशा जागरूक
बिहारशरीफ, जुलाई 30 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नालंदा कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में भारतीय मनोविज्ञान दिवस पर विविध शैक्षणिक कार्यक्रम हुए। प्राचार्या प्रो. सुनीता सिन्हा ने विद्यार्थियों से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और मोबाइल का आवश्यकता अनुसार ही उपयोग करने की अपील की। मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में क्विज, वाद-विवाद और पोस्टर प्रतियोगिताएं हुईं। अभिषेक अंबानी की भारतीय मनोविज्ञान विषयक पीपीटी प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में डॉ. श्रवण कुमार व अन्य शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.