मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना जरूर
बगहा, अगस्त 7 -- बेतिया। आज के समय में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना काफी जरूरी है। छात्र-छात्राएं नशा के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नहीं रहने के कारण अत्यधिक तनावग्रस्त रहते हैं। उक्त बातें राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान के प्राचार्य नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कही। संस्थान में मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति जागरूकता विषय पर एक प्रभावी एवं ज्ञानवर्धक संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नशा मुक्ति के प्रति सकारात्मक संदेश देना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्राचार्य ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: नशा व मानसिक तनाव से मुक्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.